Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Women are getting employment from cow dung products

Pauri News: गोबर से बने उत्पादों से महिलाओं को मिल रहा रोजगार

Thu, 05 Nov 2026 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 05 Nov 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
Women are getting employment from cow dung products
पौड़ी। विकासखंड खिर्सू के चमराड़ा क्लस्टर में गोबर महिलाओं की आजीविका का जरिया बन रहा है। भूमि स्वायत्त सहकारिता से जुड़ी 450 महिलाएं इससे धूप, हवन कप, दीपक और मूर्तियां तैयार कर रही हैं। ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से शुरू हुई इस पहल से अब तक करीब सात लाख रुपये का कारोबार हो चुका है। सहकारिता महिलाओं से 20 रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीद रही है। चमराड़ा क्लस्टर के 25 गांवों के 15 ग्राम संगठनों से जुड़ी महिलाएं इस काम में शामिल हैं। तैयार उत्पादों पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार, देहरादून और हरिद्वार आदि शहरों में बेच रहीं हैं। दीपावली के दौरान धूप, हवन कप और दीपकों की मांग बढ़ी है। विभिन्न संस्थानों और विक्रय केंद्रों से अब तक 1.41 लाख रुपये के उत्पादों की मांग मिली है। भूमि स्वायत्त सहकारिता चमराड़ा के बिजनेस प्रमोटर दीपक शाह ने बताया कि इकाई की स्थापना के बाद से करीब सात लाख रुपये का कारोबार हो चुका है। महिलाओं से गोबर खरीदने के साथ उत्पाद निर्माण और विपणन का काम भी किया जा रहा है। इससे कुछ महिलाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है, जबकि अन्य महिलाएं गोबर बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। परियोजना प्रबंधक कुलदीप बिष्ट के अनुसार स्थानीय संसाधनों के उपयोग से महिलाओं को स्थायी आजीविका उपलब्ध कराने और उनके उत्पादों को बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed