फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Woman gave birth to a healthy baby girl in an ambulance

महिला ने एंबुलेंस में दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म

Mon, 06 Sep 2021 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Woman gave birth to a healthy baby girl in an ambulance
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवप्रयाग से हाई रिस्क केस बताकर रेफर की गई प्रसूता ने एंबुलेंस में स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। प्रसूता और नवजात को राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह लगभग 8 बजे सीएचसी देवप्रयाग में मुनेठ की नीलम को प्रसव के लिए लाया गया। यहां से उसे एंबुलेंस उपलब्ध कराते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। नीलम का कहना है कि डॉक्टरों ने बताया कि गर्भस्थ शिशु की दिल की धड़कन तेज चल रही है इसलिए सीएचसी में प्रसव नहीं हो सकता है। करीब आधा घंटा चलने के बाद बागवान के पास महिला ने एक बच्ची को सामान्य प्रसव से जन्म दे दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर उप जिला अस्पताल श्रीनगर पहुंचे। यहां अस्पताल की महिला डॉक्टर मरिशा पंवार ने तत्काल प्रसूता और शिशु को वार्ड में शिफ्ट कराया। डॉ. पंवार ने बताया कि शिशु का वजन दो किलो है। महिला ने अस्पताल से निकलने के आधे घंटे में शिशु को जन्म दे दिया। इससे लगता है कि उसको रेफर करने की आवश्यकता नहीं थी। हालांकि प्रसूता की कुछ जांच कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डा. लोकश सलूजा ने बताया कि गनीमत यह रही कि प्रसूता का प्लेसेंटा भी बाहर आ गया। यदि अंदर रहता तो रक्तस्राव होने का खतरा रहता। इधर, सीएचसी के एडमिन आशीष राणा ने बताया कि महिला हाई रिस्क गर्भवती थी। इस कारण उनको प्रसव कराने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने को कहा गया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। हम जबरन प्रसव नहीं करा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed