फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Woman dies under army truck

सेना के ट्रक ने कुचली स्कूटी सवार महिला, मौत

Mon, 13 Jun 2022 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under army truck
बदरीनाथ हाईवे पर श्रीकोट में हुए एक हादसे में स्कूटी सवार महिला की सेना के ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहन चालक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि न्यू डांग निवासी अवतार सिंह पत्नी बिच्छी देवी (52) के साथ स्कूटी पर श्रीकोट जा रहे थे। श्रीकोट पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रही एक कार स्कूटी को टक्कर मारकर फरार हो गई। टक्कर लगने से स्कूटी अनियंत्रित हो गई और दंपती जमीन पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहा सेना का ट्रक बिच्छी देवी के ऊपर चढ़ गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं। दंपती को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन बिच्छी देवी की अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही मौत हो गई। बताया कि अवतार सिंह को चोटें आई हैं और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। उन्होंने बताया कि स्कूटी को टक्कर मारने वाली कार की तलाश की जा रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed