{"_id":"5f6cf47f8ebc3eb5be7c4ecc","slug":"will-soon-eliminate-terrorists-dg-crpf-shrinagar-news-jmu219384213","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों का जल्द करेंगे सफाया : डीजी सीआरपीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों का जल्द करेंगे सफाया : डीजी सीआरपीएफ
विज्ञापन
श्रीनगर। बडगाम जिले के चडूरा इलाके में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के शहीद एएसआई को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हुमहामा में स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय में डीजी ए महेश्वरी ने श्रद्धांजलि दी। सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी जुल्फिकार हसन, आईजी चारू सिन्हा, डीजीपी दिलबाग सिंह, आईजी कश्मीर विजय कुमार समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
सीआरपीएफ के डीजी एपी महेश्वरी ने कहा कि हमने सीआरपीएफ परिवार के एक सदस्य को खो दिया है, लेकिन हम अपने शहीदों का सम्मान करते है, हमें उन पर गर्व है। हम उनके परिवारों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक ऑपरेशनों का सवाल है हम जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ पूरा तालमेल बनाए हुए हैं और हम आतंकियों को मारने का अपना मिशन जारी रखेंगे। हम यह यकीन दिलाते हैं कि हम जल्द इन आतंकियों का सफाया करेंगे।
पाकिस्तान की हर चाल का जवाब देने को तैयार : डीजीपी
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि जहां पिछले 24 घंटे में आतंकियों ने दो हमले किए हैं वहीं इस बीच हमने त्राल में एक कामयाब ऑपरेशन अंजाम दिया है जिसमें एक हार्डकोर आतंकी को ढेर किया गया। दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकियों के कई ठिकाने ध्वस्त किए जा चुके हैं। इनमें कई तो काफी पुराने थे। डीजीपी ने कहा कि ड्रोन के जरिये हथियार आ रहा है। यह एक नई तरह की पाकिस्तान की ओर से अपनाई गई नापाक हरकत है। इसका जवाब देने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि करीब 180 आतंकियों को मारा जा चुका है। इसी आंकड़े के आस-आस अभी भी सक्रिय हैं।