फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Will register victory with a big margin in the upcoming elections

Pauri News: ‘आगामी चुनाव में बड़े अंतर से दर्ज करेंगे जीत’

Wed, 07 Feb 2024 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 07 Feb 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
Will register victory with a big margin in the upcoming elections
फोटो
विज्ञापन

पौड़ी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा व निकाय चुनाव में जीत के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। कहा कि वर्ष 2019 में पार्टी ने गढ़वाल सीट पर 3 लाख के अंतर से जीत दर्ज की थी। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में 5 लाख के बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी है।

पुराने जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा सुषमा रावत ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव, घर-घर जाकर लाभार्थियों को प्रोत्साहित करना है। अनुमोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद टम्टा ने बताया कि हर कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर खुली चौपाल में ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दे। संचालन जिला महामंत्री अनुमोर्चा भक्ति शाह ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मैत्री प्रकाश, भाजपा नेता बीरा भंडारी, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष पैठाणी आनंद मणी, नगर मंडल अध्यक्ष पौड़ी गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed