{"_id":"67b765c2969b4a49550d7c7c","slug":"will-have-to-wait-for-sports-activities-in-giti-ground-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-624371-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जीआईटीआई मैदान में खेल गतिविधियों के लिए करना होगा और इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जीआईटीआई मैदान में खेल गतिविधियों के लिए करना होगा और इंतजार
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर के मध्य स्थित जीआईटीआई खेल मैदान में फिर से खेल गतिविधियां शुरू होने को लेकर खेल प्रेमियों को और इंतजार करना होगा। यहां रेलवे निर्माण कार्य करीब एक साल से अधिक समय और चलने के कारण यह मैदान रेल विकास निगम के अधीन है।। इससे खेल प्रेमियों में निराशा है।
खेल प्रेमियों का कहना है कि रेल विकास निगम को सरकार की ओर से वर्ष 2024 तक रेलवे कार्यों के उपयोग के लिए मैदान दिया गया था। कहा, इसकी समय सीमा समाप्त होने के बावजूद अभी तक इसे सरकार को वापस करने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते खिलाड़ियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्रीकोट स्टेडियम व एनआईटी मैदान के शहर से दूर होने के कारण खिलाड़ियों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। नगर के युवा संदीप सिंह, मनोज, रविंद्र प्रसाद आदि का कहना है कि चार सालों से जीआईटीआई मैदान रेलवे के पास है। इससे मैदान में होने वाली खेल गतिविधियां पूरी तरह से बंद हैं। बिना मैदान के खिलाड़ियों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द जीआईटीआई मैदान को रेलवे से वापस लेने की मांग की है।
इधर आरवीएनएल के परियोजना निदेशक पीयूष पंत का कहना है कि अभी रेलवे का कार्य जारी है। काम समाप्त होने में अभी समय है। जिस कारण मैदान का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोट--
श्रीनगर में युवाओं के लिए जीआईटीआई मैदान था, जो इस समय रेलवे के अधीन है। इससे युवाओं को भारी दिक्कतें हो रही हैं। जल्द से जल्द रेलवे से इसका अधिग्रहण वापस लिया जाना चाहिए। रैजी सिंह, स्थानीय युवा
-- --
श्रीनगर के बीचों-बीच खेलों व अन्य गतिविधियों के लिए जीआईटीआई मैदान महत्वपूर्ण स्थल था। खिलाड़ियों को खेल मैदान के अभाव में दिक्कतें हो रही हैं। -योगेश महर, स्थानीय युवा
-- -
आखिर जीआईटीआई मैदान को रेलवे कब वापस देगा। चार सालों से मैदान पर रेलवे का अधिकार है। बताया जा रहा था कि 2024 में रेलवे इसे वापस कर देगा। इसका युवा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शिवम चौहान, स्थानीय युवा
-- -- -
श्रीनगर के युवा खेलों के लिए इस समय एनआईटी मैदान पर निर्भर हैं, शहर से दूर होने व इस मैदान में सुविधाएं न होने से युवा परेशान हैं। श्रीकोट में बने स्टेडियम में भी फिलहाल खेल गतिविधियां बदं हैं।
सतेंद्र गुसांई, स्थानीय युवा

कोट