{"_id":"5f244c058ebc3e639e0b54a0","slug":"why-is-the-land-of-gania-village-and-the-name-of-devar-pauri-news-drn351777045","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी अकादमी के नाम पर ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी अकादमी के नाम पर ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
पौड़ी। एनसीसी अकादमी जिले के कोट ब्लॉक स्थित देवार गांव के नाम किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि देवार गांव कोट ब्लॉक में है, जबकि अकादमी के लिए चयनित भूमि डांग ग्राम पंचायत के गणिया गांव की है, जो पौड़ी ब्लाक में स्थित है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोट ब्लाक के देवार गांव में एनसीसी अकादमी बनाए जाने की घोषण की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा पर 29-30 जून 2019 को मुख्यालय पौड़ी में आयोजित कैबिनेट की बैठक में मुहर भी लगाई गई, लेकिन भूमि चयनित किए जाने के बाद अब अकादमी के नाम को लेकर ग्रामीणों में विवाद खड़ा हो गया है। विकास खंड पौड़ी के ग्राम पंचायत डांग स्थित गणिया गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल से मुलाकात कर कड़ा आक्रोश जताया। ग्राम प्रधान सुषमा देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तामेश्वर आर्य व सामाजिक कार्यकर्ता भाष्कर बहुगुणा ने बताया कि एनसीसी अकादमी के लिए गणिया गांव की 3.667 हेक्टेयर भूमि चयनित की गई है। अकादमी के परिसर निर्माण को चयनित समस्त भूमि गणिया गांव में है, लेकिन अकादमी का नाम देवार दिया गया है। उन्होंने कहा कि गांव के प्राकृतिक पेयजल स्रोत, सड़क, उपजाऊ भूमि व विद्यालय परिसर के साथ कोई छेड़छाड़ न की जाए। ग्रामीण शिव सिंह, रामेश्वरी नेगी, प्रियंका व विक्रम सिंह ने कहा कि अकादमी में सृजित पदों पर योग्यता के अनुसार ग्रामीणों को वरियता दी जानी चाहिए। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, सुनील नेगी, मनप्रीत सिंह, आलम सिंह, अंकित, राहुल, जगमोहन सिंह, कविता देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।