{"_id":"62c5b3a127a2751ba86d1459","slug":"waterlogging-at-places-due-to-rain-of-one-and-a-half-hours-shrinagar-news-drn416496926","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे की बारिश में जगह-जगह जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे की बारिश में जगह-जगह जलभराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग डेढ़ घंटे की बारिश ने शहर की ड्रैनेज व्यवस्था की पोल खोल दी। बेस अस्पताल सहित शहर की सड़कें और गलियां बारिश के पानी से लबालब भर गई। समस्या को देखते हुए एसडीएम/नगर आयुक्त अजयवीर सिंह ने लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया।
बुधवार सुबह लगभग साढ़े सात से नौ बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल के मुख्य गेट और रेडियो डायोग्नोसिस ओपीडी, प्रसूति वार्ड और इमरजेंसी वार्ड के रास्ते में घुटनों तक पानी भर गया। श्रीकोट में प्रज्ञा विहार क्षेत्र में पहाड़ी से आया बारिश का पानी लोगों की ओर से रास्तों में फेंके गए कूड़े-कचरे और पत्थरों को बहाकर ले आया, जिससे पानी के बहाव में रुकावट हो गई। स्थानीय निवासियों ने फावड़े-बेलचे से मलबा हटाकर रास्ता खोला।
श्रीनगर बाजार के अलकनंदा विहार, भक्तियाना और गणेश बाजार में भी बारिश के पानी से सड़क लबालब भर गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बदरीनाथ हाईवे पर श्रीकोट गैस गोदाम और कीर्तिनगर पुल पर नालियों के अवरुद्ध होने से सड़क पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
बेस अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि मलबे से नालियां चोक हो गई थी। मलबा हटाकर नालियों को खोल दिया गया है। इधर, एसडीएम अजयवीर सिंह ने बताया कि संबंधित विभागों को नालियों को साफ करने के निर्देश दिए गए हैं।