फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Water supply started in the villages connected to Muneth Sajwan Kanda pumping scheme

Pauri News: मुनेठ सजवाण कांडा पंपिंग योजना से जुड़े गांवों में जलापूर्ति शुरू

Wed, 03 Jul 2024 07:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 03 Jul 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
Water supply started in the villages connected to Muneth Sajwan Kanda pumping scheme
देवप्रयाग। टिहरी बांध में भागीरथी का जल रोके जाने के बाद ग्रामीण एक माह से जल संकट से जूझ रहे थे, लेकिन अब मुनेठ सजवाण कांडा पंपिंग योजना के लिए तीन किमी दूर बने मिनी ट्यूबवेल से जलापूर्ति शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बीते एक जून को टिहरी बांध से भागीरथी का जल रोके जाने के बाद यहां मुनेठ सजवाण कांडा पंपिंग योजना से जुड़ी 10 ग्राम पंचायतों की जलापूर्ति ठप थी। जल संस्थान द्वारा भागीरथी में पोखर बनाकर पाइपों के जरिये मेन टैंक तक पानी पहुंचाया गया, लेकिन इससे सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई। टीएचडीसी की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के लिए यहां जल संस्थान को सहयोग दिया गया, जिसमें योजना के मेन टैंक के निकट डीप बोरिंग की गई। लेकिन उसमें पानी नही निकल पाया।
विज्ञापन

इसके बाद तीन किमी दूर राजमार्ग स्थित भुइट गदेरे से करीब 150 मीटर बोरिंग कर पानी निकाला गया। यहां मिनी ट्यूबवेल स्थापित कर तीन इंच पानी बीते सोमवार को मेन टैंक तक पहुंचाया गया। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नरेश पाल सिंह के अनुसार मुनेठ सजवाण कांडा पंपिंग योजना से जुड़े एक दर्जन से अधिक गांवों के लिए बुधवार से पूरी तरह से जलापूर्ति शुरू हो गई है। यह व्यवस्था भागीरथी में पानी छोड़े जाने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed