{"_id":"6106aa738ebc3eca6a7825c5","slug":"warning-of-boycott-of-ayushman-fortnight-pauri-news-drn386197128","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान पखवाड़े के बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान पखवाड़े के बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन
जनपद पौड़ी के सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) केंद्र संचालकों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आयुष्मान पखवाड़े के बहिष्कार की चेतावनी दी है। संचालकों ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर बने केंद्र जनता व सरकार के बीच सेतु का काम कर रहे हैं लेकिन राजनीतिक माहौल के चलते केंद्र को ग्राम पंचायतों द्वारा मिलने वाली धनराशि अब तक नहीं मिली है। इससे केंद्र संचालक युवाओं को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने 1 अगस्त से शुरू होने वाले आयुष्मान पखवाड़े के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
मुख्यालय पौड़ी में सीएससी वीएलई संगठन पौड़ी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे से मुलाकात की। संगठन के अध्यक्ष सुशील सुंद्रियाल व सचिव देवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 9 नवंबर से वे न्याय पंचायत स्तर पर सीएससी के माध्यम से ई पंचायत सेवा केंद्रों का संचालन कर रहे हैं। इन केंद्रों पर स्थायी, जाति, पर्वतीय, चरित्र, उत्तरजीवी, हैसियत प्रमाणपत्र के साथ ही कई कार्यों का संचालन किया जा रहा है। अब तक इन केंद्रों का संचालन कर रहे लोगों को सरकार से कोई भुगतान नहीं हो पाया है। इससे सीएससी संचालकों आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है। 26 जुलाई से सरकार से ई पंचायत सेवा केंद्रों को शासन स्तर से बजट उपलब्ध करवाए जाने की मांग उठाई जा रही है लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 1 अगस्त से शुरू होने वाले आयुष्मान पखवाड़े का बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर अंचल सिंह नेगी, वंदना कोली, संदीप चौहान, अनूप रावत, भूपेंद्र सिंह, मुकेश नेगी, मनोज गुंसाई, अमरदीप सिंह, शिवांशु, महिपाल गुंसाई, कुलदीप खंतवाल आदि मौजूद रहे।