फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Warning Issued After Failure to Resolve Problems

Pauri News: समस्याओं का समाधान न होने पर दी चेतावनी

Wed, 20 May 2026 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 20 May 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Warning Issued After Failure to Resolve Problems
कीर्तिनगर। विकास खंड के पांणव गांव निवासी प्रदीप गोदियाल ने क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान न होने पर 3 जून को बडियारगढ़ क्षेत्र के तेगड़ में धरना करने की चेतावनी दी। एसडीएम कार्यालय को सौंपे ज्ञापन में गोदियाल ने कहा कि क्षेत्र में भारत और इंडेन गैस सर्विस आपूर्ति करने में नाकाम हो रही है। उन्होंने जर्जर हो चुकी विद्युत लाइन, पोल बदलने और लाइन के नीचे पेड़ों की लॉपिंग किए जाने जाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के सरकासैंण के जिवाला नामी तोक से डौला गदेरा खाेंगचा धैल्डा नगेला तोक, लोकसैंण फतूल्डू मोटर मार्ग से जोड़ने, बडियारगढ़ क्षेत्र के छाम गांव से खलियाणी को मोटर मार्ग से जोड़ने, बडियार से कांडा गांव को सड़क से जोड़ने व हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति किए जाने की भी मांग की । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed