फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Waiting for the road open in Totaghati today

तोताघाटी में आज मार्ग खुलने का इंतजार

Thu, 08 Oct 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Waiting for the road open in Totaghati today
ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में काम करती मशीने - फोटो : SHRINAGAR
आठ अक्तूबर से पूर्व ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे को खोलने का लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर डिवीजन का दावा फेल हो गया है। अब विभाग ने शुक्रवार (आज) शाम तक तोताघाटी में मार्ग खोलने का वादा किया है। विभाग के अनुसार, कटिंग के दौरान दीवार ढहने के वजह से सड़क खोलने में देरी हुई है।
विज्ञापन

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौड़ियाला-सकनीधार के मध्य तोताघाटी पैच पिछले छह माह से सिरदर्द बना हुआ है। यहां पहाड़ काटने के लिए पीडब्लूडी तीन बार यातायात बंदी ले चुका है, लेकिन पीडब्लूडी पहाड़ की कटिंग कर यातायात खोलने में हर बार फेल रहा है। इस बार पीडब्लूडी ने 9 सितंबर से 8 अक्तूबर तक के लिए यातायात बंदी ली थी, लेकिन 8 अक्तूबर तक पीडब्लूडी मार्ग को आवाजाही लायक नहीं बना पाया है। तोताघाटी में मार्ग बंद होने से विगत मार्च माह से ऋषिकेश से श्रीनगर के बीच वाहनों की आवाजाही मलेथा-पीपलडाली-चंबा-नरेंद्रनगर रुट से हो रही है। जो काफी लंबा मार्ग है। इससे लोग परेशान हो गए हैं। साथ ही खाद्यान्न, सब्जी, आवश्यक सेवाओं सहित परियोजना निर्माण कार्यों की सप्लाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

एसडीएम कीर्तिनगर आकांक्षा वर्मा ने बताया कि वह स्वयं तोताघाटी का निरीक्षण करेंगी। इधर, पीडब्लूडी के सहायक अभियंता बीएन द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को पहाड़ तोड़ने के लिए ब्लास्टिंग की गई थी। इसी दौरान कौड़ियाला की ओर सड़क के नीचे की दीवार ढह गई, जिसके चलते मार्ग को खोला नहीं जा सका है। अब सड़क बनाने के लिए ऊपर की ओर कटिंग की जा रही है। शुक्रवार शाम तक मार्ग को यातायात के लिए खोलने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed