फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Waiting 19 Months for Honorarium: Jal Sansthan Valveman Pleads for Payment

Pauri News: 19 माह से मानदेय का इंतजार, जल संस्थान के वॉलमैन ने लगाई गुहार

Sun, 05 Jul 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 05 Jul 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Waiting 19 Months for Honorarium: Jal Sansthan Valveman Pleads for Payment
पौड़ी। जल संस्थान की चौबट्टाखाल पेयजल पंपिंग योजना में कार्यरत एक वॉलमैन/ऑपरेटर को पिछले 19 माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे उसके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कार्मिक ने जल्द मानदेय भुगतान की मांग की है। वहीं विभाग का कहना है कि जिला योजना से बजट मिलने में देरी के कारण भुगतान प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

चौबट्टाखाल पेयजल पंपिंग योजना में कार्यरत वॉलमैन/ऑपरेटर मनोहर प्रसाद ने बताया कि सितंबर 2024 से मार्च 2026 तक नियमित सेवा देने के बावजूद उन्हें 19 माह का मानदेय नहीं मिला है। इसके चलते घर का खर्च चलाने, बच्चों की स्कूल फीस जमा करने और दैनिक जरूरतें पूरी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार विभाग को लिखित और मौखिक शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ। वहीं, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता प्रवीण सैनी ने बताया कि वॉलमैनों का मानदेय जिला योजना से प्राप्त बजट से दिया जाता है। कई बार बजट समय पर नहीं मिलने से भुगतान में देरी हो जाती है। उन्होंने कहा कि बजट मिलते ही लंबित मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। साथ ही संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) को मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed