फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Volleyball, tug of war competition to be held on Garhwal University foundation day

Pauri News: गढ़वाल विवि स्थापना दिवस पर होगी वाॅलीबाल, रस्साकशी प्रतियोगिता

Fri, 22 Nov 2024 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Volleyball, tug of war competition to be held on Garhwal University foundation day

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय 51वां स्थापना दिवस एक दिसंबर को हर्षोल्लास के साथ मनाएगा। स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। गढ़वाल विवि के छात्र अधिष्ठाता कल्याण प्रो़ एमएस नेगी ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विशेष आयोजनों की योजना बनाई गई है।
उनके संयोजन में स्थापना दिवस पर आपसी सौहार्द और सहयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वॉलीबाल प्रतियोगिता और रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। ये प्रतियोगिताएं प्रशासनिक भवन स्थित खेल मैदान में होंगी, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। प्रो़ नेगी ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों और संकाय सदस्यों के बीच एकजुटता और सामूहिकता को बढ़ावा देना है। बैठक में डॉ़ एसएस बिष्ट, निदेशक, स्पोर्ट्स बोर्ड, डॉ़ मुकुल पंत, शारीरिक शिक्षा विभाग, डॉ़ कोशल कुमार और वंदना डोबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन शूटरों का नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए चयन

हिल शूटिंग अकादमी के तीन शूटरों ने दिल्ली में चल रही नॉर्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अकादमी के कोच धीरेन्द्र नेगी ने बताया कि अन्वेशा रावत ने 10 मीटर राइफल शूटिंग, साहिल सजवाण और एसडीआरएफ प्रभारी मंजरी नेगी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में क्वालीफाई किया है। ये सभी दिसंबर में होने वाली नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागियों के श्रीनगर व प्रदेश का नाम रोशन करने पर उन्होंने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

22jjrp21- बहादुरगढ़। शहर में झज्जर मोड़ पर सड़क पर कहीं नहीं लगाए गए हैं रिफलेक्टर। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed