फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Volleyball competition named after GIC Dangchaura

जीआईसी डांगचौरा के नाम रही स्व. हुकुम सिंह नेगी स्कूली वॉलीबाल प्रतियोगिता

Sat, 25 Jan 2020 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Volleyball competition named after GIC Dangchaura
श्रीनगर। स्व. हुकुम सिंह नेगी स्कूली वॉलीबाल प्रतियोगिता जीआईसी डांगचौरा के नाम रही। जीआईसी डांगचौरा की टीम ने एसजीआरआर की टीम को रोमांचक मुकाबले में 25-18, 25-22 और 26-24 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

चिल्ड्रन एकेडमी के मैदान में रोटरी क्लब की ओर से आयोजित स्व. हुकुम सिंह नेगी स्कूली वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एसजीआरआर की टीम ने जीआईसी श्रीनगर की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में जीआईसी डांगचौरा की टीम ने मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब डांगचौरा के अखिल को मिला। चिल्ड्रन एकेडमी के अमित को राइजिंग स्टार चुना गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर रोटरी क्लब की ओर से आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रमों की सराहना की। रोटरी क्लब के अध्यक्ष नवल किशोर जोशी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। रोटरी क्लब के खेल प्रभारी प्रदीप मल्ल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सरला राणा, स्व. हुकुम सिंह नेगी की धर्मपत्नी रोटेरियन बसंती नेगी आदि मौजूद थे। कृपाल सिंह पटवाल, जयकृत भंडारी, कुलदीप रावत, पूनम जैन, मनोज व तरुण आदि ने प्रतियोगिता में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed