फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Growing ego destroys a person's power of discernment: Mamgain

अहंकार बढ़ने से नष्ट होता है मनुष्य का विवेक : ममगाईं

Fri, 23 Oct 2026 03:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 23 Oct 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
Growing ego destroys a person's power of discernment: Mamgain
श्रीनगर। श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक आचार्य शिवप्रसाद ममगांईं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि अहंकार और क्रोध बढ़ने से मनुष्य का विवेक नष्ट होने लगता है। कंस वध का प्रसंग अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से जीवन में सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कंसमर्दिनी मंदिर मार्ग स्थित मैदान में आयोजित कथा में आचार्य ममगांईं ने कहा कि कंस ने सत्ता के मद में निर्दोषों पर अत्याचार किए। भगवान श्रीकृष्ण ने उसका अंत कर धर्म की स्थापना की। रुक्मिणी हरण के प्रसंग की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि रुक्मिणी की भक्ति भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। इस अवसर पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी जोशी, प्रधान मनोज जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज जोशी, कविता जोशी, सपना जोशी, सुबोध काला, उषा काला, उर्मिला काला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed