फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Vipin and Rima Patel made marathon champions

उत्साह, उमंग व रोमांच के बीच संपन्न हुआ मानसून मैराथन

Sun, 04 Aug 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Vipin and Rima Patel made marathon champions
पौड़ी में मानसून मैराथन में दौड़ लगाते मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल, डा. धन सिंह रावत व अन्य। - फोटो : PAURI
पौड़ी। यहां आयोजित पहली मानसून मैराथन उत्साह, उमंग व रोमांच के बीच संपन्न हुई। ओपन पुरुष वर्ग में चमोली जिले के विपिन और महिला वर्ग में रीमा पटेल मैराथन के चैंपियन बने। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों और सिंगापुर के प्रतिभागी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही पौड़ी में बूंदाबांदी के बीच हल्का कोहरा पहली मानसून मैराथन को रोमांचक बना गया। सुबह सात बजे कंडोलिया खेल मैदान में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी एवं कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने जूनियर बालिका वर्ग को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद जूनियर बालक वर्ग, सीनियर बालिका वर्ग के प्रतिभागी मानसून मैराथन के लिए रवाना हुए। सीनियर बालिका वर्ग की रवानगी के बाद मुख्य अतिथि, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, विधायक पौड़ी मुकेश कोली व अन्य अतिथियों ने ओपन पुरुष वर्ग की दौड़ में शामिल होकर शुरुआत की। मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल ने कहा कि पौड़ी के नैसर्गिक सौंदर्य के बीच मानसून मैराथन का आयोजन सराहनीय पहल है। सरकार लगातार पौड़ी के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मानसून मैराथन का आयोजन प्रकृति की सुंदरता, स्वास्थ्य और पर्यटन को केंद्र में रखकर किया गया है। मानसून मैराथन के संयोजक हरीश तिवाड़ी ने बताया कि पौड़ी में मैराथन का आयोजन पूरी तरह सफल रहा। मानसून मैराथन के ओपन पुरुष वर्ग में चमोली जिले के विपिन कुमार चौहान प्रथम, हरि सिंह द्वितीय, मनमोहन सिंह तृतीय और आनंद सिंह चतुर्थ स्थान पर रहे। इसके अलावा डब्बल सिंह चौहान ने पांचवां, सुनील कुंडू ने छठा और अजय ने सातवां स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में रीमा पटेल ने प्रथम, सोनिया ने द्वितीय, नेहा ने तृतीय, अंजलि ने चतुर्थ, यामिनी (एएसआई महाराष्ट्र पुलिस) ने पांचवां और मीनू शर्मा ने छठा स्थान हासिल किया। इसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप गुसाईं व प्रमोद रावत ने किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, जिलाध्यक्ष भाजपा शैलेंद्र बिष्ट, जिला संयोजक बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सुमनलता ध्यानी, पर्वतारोही शीतल, योगेश गर्ब्याल, एडीएम डा. एसके बरनवाल, प्रभारी सीडीओ वेद प्रकाश व एसएसपी दलीप सिंह कुंवर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed