{"_id":"61a709117b42f17084549c6b","slug":"villagers-took-out-torch-procession-against-rail-project-shrinagar-news-drn3974681167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने रेल प्रोजेक्ट के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने रेल प्रोजेक्ट के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग परियोजना प्रभावित ग्राम पंचायत स्वीत के ग्रामीणों ने आरवीएनएल और सुरंग निर्माण कार्य कर रही कंपनी के खिलाफ मशाल जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया। प्रभावितों ने मुआवजा और अन्य प्रकरणों का निस्तारण होने तक काम रोके रखने का एलान किया।
विकासखंड खिर्सू की ग्राम पंचायत स्वीत के ग्रामीणों ने भूमि का मुआवजा और अन्य समस्याओं का निस्तारण न होने पर चार दिन से परियोजना का काम रोका हुआ है। सोमवार रात ग्राम प्रधान राजेंद्र मोहन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आरवीएनएल एवं सुरंग निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए कार्यदायी संस्था पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित विस्फोटों से ग्रामीणों के भवन जर्जर हो गए हैं। कंपनी इसका मुआवजा नहीं दे रही है। सुरंग निर्माण के लिए विस्फोट करने का कोई समय निर्धारित नहीं है। आरवीएनएल ने काम शुरू तो करवा दिया लेकिन अधिगृहीत भूमि का मुआवजा नहीं दिया। परियोजना की वजह से उनकी रातों की नींद उड़ गई है। मशाल जुलूस में कान्हा, पंकज, अनिल तिवारी, सरिता देवी, मीनाक्षी देवी, गोकुल सिंह और देवेंद्र सिंह आदि शामिल हुए।