फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Alert issued in Devprayag as lake water level rises.

Pauri News: झील का जलस्तर बढ़ने पर देवप्रयाग में अलर्ट जारी

Fri, 28 Aug 2026 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 28 Aug 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Alert issued in Devprayag as lake water level rises.
देवप्रयाग। टिहरी बांध की झील का जल स्तर बढ़ने पर प्रशासन की ओर से नगर क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। नगरपालिका की ओर से डुगडुगी करवाकर नदी किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही नगर स्थित संगम स्थल, टोडेश्वर रामकुंड, फुलाडी, बेलेश्वर, शांता नदी आदि घाटों पर स्थानीय श्रद्धालुओं सहित बाहरी स्थानों से आने वाले यात्रियों को स्नान आदि नहीं किए जाने की चेतावनी दी गई है। उधर केंद्रीय जलायोग की टीम भी भागीरथी व गंगा के जल स्तर पर निगाह बनाए हुए है। प्रशासन की ओर से टिहरी बांध का जलस्तर उच्चतम 820 मीटर तक पहुंचने के बाद कभी भी पानी छोड़े जाने की संभावना को देखते संबंधित विभागों को अलर्ट स्थिति में रखा गया है। टिहरी से कोटेश्वर, लसेर, मरोड़ा, मुनेठ, बागी सहित दूसरे छोर स्थित नगर, चाका पिछवाड़ा आदि में रहने वाले लोगों को भागीरथी तट से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed