फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers stopped the work of laying the pipeline, workers returned

ग्रामीणों ने पाइप लाइन बिछाने का काम रोका, कर्मी लौटे

Thu, 06 Feb 2020 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped the work of laying the pipeline, workers returned
चौरास सुपाणा पुल पर बीच में लाइन बिछाने का विरोध करते ग्रामीण - फोटो : SHRINAGAR
बहुप्रतिक्षित श्रीनगर-पौड़ी वैकल्पिक स्रोत पेयजल योजना (एएचपीसीएल पोषित) की पाइप लाइन बिछाने पर एक बार फिर गतिरोध हो गया है। सुपाणा के निवासियों ने कोटेश्वर-सुपाणा मोटर पुल से पाइप लाइन बिछाने का विरोध किया है, जिसके चलते बृहस्पतिवार को पाइप बिछाने पहुंचे जल निगम देवप्रयाग के कर्मियों को लौटना पड़ा। विरोध की सूचना पर एसडीएम कीर्तिनगर रजा अब्बास और कोतवाल जवाहर लाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण माने नहीं।
विज्ञापन

सालों के इंतजार के बाद शुरू हुआ श्रीनगर-पौड़ी वैकल्पिक स्रोत पेयजल योजना का निर्माण फिलहाल अटक गया है। उक्त योजना से श्रीनगर, पौड़ी व श्रीकोट में जलापूर्ति की जानी है। इसका स्रोत श्रीनगर जल विद्युत परियोजना का डीएसबी (डीसिल्ट बेसिन) है। डीएसबी टिहरी जिले के सुपाणा गांव के समीप है। वर्तमान में योजना का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। सिर्फ अलकनंदा नदी के ऊपर निर्मित पुल से डीएसबी तक पाइप बिछाए जाने शेष हैं। जिस पर सुपाणावासियों को ऐतराज है। पूर्व में कार्यदायी संस्था जल निगम देवप्रयाग ने जब भी यहां सुपाणा क्षेत्र में पाइप बिछाने के प्रयास किए, तो ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया। बृहस्पतिवार को एक बार और कोशिश की गई, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। मौके पर पहुंचे जल निगम के अधिशासी अभियंता आरएस बिष्ट ने बताया कि फिलहाल मजदूर नहर की दिशा में पाइप बिछा रहे हैं, उसे बिछाने दे, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। उन्होंने कहा कि ऐसा बहाना करके निगम पुल पर भी लाइन बिछा देगा। पुल पर पाइप लाइन बिछनत्ने से जगह कम हो जाएगी। बाद में तय हुआ कि शुक्रवार को एसडीएम रजा अब्बास के साथ दोनों पक्षों की बैठक होगी। जिसमें समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed