{"_id":"67c48ee46d5edd7ec10f723f","slug":"villagers-raised-problems-regarding-bad-roads-water-and-farming-pauri-news-c-5-1-gkp1010-632071-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ग्रामीणों ने बदहाल सड़क, पानी और खेतीबाड़ी की समस्याएं उठाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ग्रामीणों ने बदहाल सड़क, पानी और खेतीबाड़ी की समस्याएं उठाईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर पौड़ी ने पौड़ी ब्लाॅक के ननकोट और पीडी डीआरडीए डाॅ. विवेक उपाध्याय कल्जीखाल ब्लाॅक के देवल गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पानी, खेतीबाड़ी सहित अन्य समस्याएं उठाते हुए समाधान की मांग की।
डीडीओ पौड़ी मनविंदर कौर विकास खंड पौड़ी के ग्राम पंचायत ननकोट पहुंची। जहां ग्रामीणों ने उनके सामने कई समस्याएं रखी। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मियों में प्राकृतिक पेयजल स्रोत सूख जाते हैं, जिससे पेयजल को लेकर ग्रामीणों को खासी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। गांव को यातायात से जोड़ने के लिए कुछ साल पहले ल्वाली-ननकोट मार्ग का निर्माण किया गया, लेकिन अभी तक मार्ग पर डामरीकरण नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीणों को यातायात को लेकर परेशानियां हो रही हैं।
मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त भी हो गया है। इस दौरान एक ग्रामीण के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए जाने की मांग भी की गई। ग्रामीणों ने आलू बीज समय पर उपलब्ध नहीं होने की बात भी कही। डीडीओ ने बताया कि सभी समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। ग्रामीणों को समय पर आलू के बीज की डिमांड देने और बीज उपलब्ध नहीं कराए जाने पर तत्काल उसकी सूचना दिए जाने की अपील की गई है। इस दौरान बीडीओ पौड़ी दिनेश नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर परियोजना निदेशक डीआरडीए डाॅ. विवेक उपाध्याय ने कल्जीखाल ब्लाॅक के देवल गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पुरानी पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई है। जबकि जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई नई पेयजल लाइन भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो पाई है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा, सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त होने से खेती पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। क्षेत्र में कई दिनों से गुलदार की धमक देखी जा रही है, जिससे ग्रामीणाों में दहशत का माहौल है। पीडी डाॅ. उपाध्याय ने बताया कि सिंचाई विभाग को नहर के सुधारीकरण जल्द किए जाने, वन विभाग को प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जल जीवन मिशन के कार्यों को युद्ध स्तर पर पूर्ण किए जाने को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।