फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers' protest postponed on MLA's assurance

विधायक के आश्वासन पर ग्रामीणों का धरना स्थगित

Wed, 21 Jul 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Villagers' protest postponed on MLA's assurance
लक्ष्मोली हडिमधार पंपिंग पेयजल योजना पर फिल्टर प्लांट लगाने का आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने जारी धरना एक माह के लिए स्थगित कर दिया है। एक माह के अंदर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न किए जाने पर ग्रामीणों ने फिर से प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विकास खंड कीर्तिनगर के हिंसरियाखाल, पाटाखाल व अकरी बारजूला क्षेत्र की करीब 90 बस्तियों को पेयजल आपूर्ति करने वाली लक्ष्मोली हडिमधार पंपिंग पेयजल योजना पर फिल्टर प्लांट न होने से दूषित पेयजल आपूर्ति की जा रही थी। इसके विरोध में ग्रामीण धरने पर बैठे थे। बुधवार को धरनास्थल पर पहुंचे विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। जल जीवन मिशन के तहत शीघ्र की विभाग के माध्यम से शासन को फिल्टर प्लांट निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। विधायक के इस आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना एक माह के लिए स्थगित कर दिया है। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष अजय सेमवाल, सचिव राहुल बंगवाल, प्रधान वीरेंद्र बंगवाल, प्रतिक्षा लिंगवाल, पूर्व प्रधान जगदीश प्रसाद बंगवाल, बदरी प्रसाद सेमवाल, अनुज पुंडोरा, राधाराम बंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed