फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers protest in tehsil

ग्रामीणों ने किया तहसील का घेराव

Thu, 14 Oct 2021 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest in tehsil
विकास खंड कीर्तिनगर के पैंडूला के ग्रामीणों ने मांगों पर कार्रवाई न होने पर विभाग और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने 25 अक्तूबर तक समस्या का समाधान न किए जाने पर तहसील का घेराव और उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में प्रधान सुनय कुकसाल व ग्रामीणों ने कहा कि गांव को अकरी बारजूला पंपिंग पेयजल योजना से जोड़ने, भूमि प्रतिकर भुगतान और अमरोली गांव को जल जीवन मिशन में शामिल किए जाने की मांग के लिए वह छह माह से आंदोलित हैं। हर बार स्थानीय प्रशासन और पेयजल निगम की ओर से उन्हें आश्वासन देकर उनका आंदोलन स्थगित करवाया गया है। अब तक एक भी मांग पर कार्रवाई नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर 25 अक्तूबर तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह तहसील का घेराव कर फिर से आंदोलन शुरू कर देंगे। प्रधान ने बताया कि पेयजल को लेकर गांव में स्थिति तनाव पूर्ण हो चुकी है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान के साथ शिव सिंह रावत व रमेश थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed