Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   ITI: Certificates awarded to high-performing trainees

आईटीआई : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र दिए

Sat, 21 Nov 2026 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 21 Nov 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
ITI: Certificates awarded to high-performing trainees
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) श्रीनगर में जिला स्तरीय दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें पौड़ी जिले के विभिन्न राजकीय आईटीआई से वर्ष 2026 में विभिन्न ट्रेडों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

समारोह में मेयर आरती भंडारी ने विभिन्न ट्रेडों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व्यस्तता के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके। संस्थान के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने प्रशिक्षार्थियों को सरकार की रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी देते हुए कौशल के आधार पर रोजगार और स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रशिक्षार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर गोविंदा, गौरव उनियाल, अनुरोध पगोवाल, संजय रावत, ओमप्रकाश नौटियाल, गोविंद राम रतूड़ी, सुरेश कुमार, मेहताब पंवार और हरिकृष्ण डोभाल सहित संस्थान के कर्मचारी एवं प्रशिक्षार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed