फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   villagers protest against blast in srinagar

सुरंग निर्माण के लिए किए जा रहे विस्फोट, बिफरे ग्रामीण

Mon, 07 Jun 2021 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
villagers protest against blast in srinagar
विकास खंड खिर्सू के दिखलोयूं गांव के पास रेल सुरंग के लिए विस्फोट करने पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया है। विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने रविवार को काम भी रोके रखा। ग्रामीणों का कहना है कि विस्फोट से मकानों में दरारें आ रही हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे दिखोलयूं/डुंगरीपंत गांव में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग परियोजना का काम चल रहा है। यहां सुरंग और रेलवे स्टेशन बनाए जा रहे हैं। दिखोलयूं के ग्रामीणों का आरोप है कि आरवीएनएल की ओर से नियुक्त कंपनी सुरंग बनाने के लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल कर रही है। इससे उनके भवनों में दरारें आ रही हैं। लोगों के शौचालय के पिट टूट गए हैं। वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। पहले भी कई बार कार्यदायी संस्था से विस्फोट न करने का अनुरोध किया गया था लेकिन संस्था मानी नहीं। कंपनी के रवैये के खिलाफ रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने काम रुकवाते हुए क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत की मांग की। मौके पर ग्रामीणों की दूरभाष पर एसडीएम से वार्ता हुई। एसडीएम की ओर से मंगलवार को मौके पर आने का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण मान गए। विरोध करने वालों में गजपाल कंडारी, उर्मिला उनियाल, रेखा पांडे, रेखा बहुगुणा, गीता देवी, रंजू, गुड्डी देवी, मनोरमा और प्रकाश शामिल थे।
विज्ञापन

वहीं एसडीएम रविंद्र बिष्ट का कहना है कि कंपनी सुरक्षित तरीके से धमाके कर रही है। इसके बावजूद पूर्व में जीएसआई से सर्वे कराया गया है। जिसकी अभी रिपोर्ट नहीं आई है। अब दोबारा खान अधिकारी को मौके पर ले जाकर निरीक्षण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed