फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers are troubled by electricity in 10 villages of Kot block

Pauri News: कोट ब्लॉक के 10 गांवों में बिजली से परेशान हैं ग्रामीण

Mon, 16 Sep 2024 11:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Villagers are troubled by electricity in 10 villages of Kot block
पौड़ी। बारिश बंद होने के चार दिन बाद भी कोट ब्लॉक के 8 से 10 गांवों में बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे है। आज भी क्षेत्र में बिजली स्थायी रूप से सुचारु नहीं हो पाई है। बारिश से ब्लॉक के सिराला, कांडई, बकरोड़ा, चमोली, ली, रणाकोट आदि गांवों में लाइट अधिकांश समय गुल रहती है। क्षेत्रवासी हेमंत चौहान, हरपाल सिंह, दयाल सिंह और रमेश सिंह आदि ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश से क्षेत्र के 10 से 12 गांवों में बिजली गुल रही। ऊर्जा निगम के अफसरों को सूचित करने पर पहले तो वे फोन नहीं उठाते। बमुश्किल फोन उठ जाए तो समस्या के समाधान का आश्वासन देते हैं। कई बार लाइन में फॉल्ट ढूंढने की कोशिश की जाती है, लेकिन उन्हें कुछ समझ में ही नहीं आता। वहीं उपखंड अधिकारी देवप्रयाग प्रियंका नेगी ने बताया कि जल्द ही लाइन की मरम्मत की जाएगी। जिससे चौबीसों घंटे लाइट रहे।
विज्ञापन


वहीं सोमवार को जिले के 43 मोटर मार्गों पर यातायात ठप रहा। जिसमें सर्वाधिक 22 मोटर मार्ग पीएमजीएसवाई के हैं। इनमें श्रीनगर, कोटद्वार व बैजरो की छह- छह, दुगड्डा तीन व सतपुली का एक मोटर मार्ग शामिल है। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार सोमवार को विभिन्न डिविजनों में कुल 21 सड़कें अभी भी बंद पड़ी हुई हैं। प्रांतीय खंड लैंसडोन की सात, निर्माण खंड दुगड्डा छह, श्रीनगर चार, बैजरो तीन व पौड़ी का एक मोटर मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed