{"_id":"6aa5377832906026dc0e2452","slug":"villagers-are-forced-to-travel-on-a-rough-uneven-road-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-126220-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: उबड़-खाबड़ सड़क पर चलने को मजबूर हैं ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: उबड़-खाबड़ सड़क पर चलने को मजबूर हैं ग्रामीण
Sat, 12 Sep 2026 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 12 Sep 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर से करीब 10 किलोमीटर दूर श्रीनगर-पौड़ी रोड पर धमाखोली-भेलगढ़ मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। लगभग तीन साल पूर्व इस सड़क के सुधारीकरण और पेंटिंग का कार्य पीएमजीएसवाई द्वारा शुरू किया गया। अब सड़क पर सुधारीकरण एवं पेंटिंग का कार्य पूरी तरह ठप होने से उबड़-खाबड़ सड़क पर ही आवागमन को मजबूर हैं।
भेलगढ़ के विवेक कुमार, हरीश, प्रकाश आदि ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन साल से ग्रामीण खस्ताहाल सड़क पर चलने को मजबूर हैं। सड़क पर गड्ढे और पत्थरों से हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरजीत बिष्ट ने कहा कि सड़क की खस्ताहाल स्थिति को लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ ही जिलाधिकारी पौड़ी और स्थानीय विधायक को भी अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में पीएमजीएसवाई द्वारा इस सड़क का चौड़ीकरण और पेंटिंग का कार्य शुरू किया गया जो तीन साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया। पिछले कुछ समय से निर्माण कार्य पूरी तरह ठप है।
ठेकेदार की आकस्मिक मृत्यु होने के कारण कार्य में कुछ विलंब हुआ है। ठेकेदार के वारिश के नाम अप्रैल 2026 में इस कार्य का बांड तैयार कर उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी मुख्यालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
पीआर चमोली, ईई, पीएमजीएसवाई श्रीनगर