{"_id":"65d742753ce51b107701cf42","slug":"villagers-angry-over-non-solution-of-drinking-water-problem-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-104161-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पेयजल की समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पेयजल की समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
डीएम व पेयजल निगम की अधिशासी अभियंता को दिया ज्ञापन
श्रीनगर। खिर्सू ब्लॉक के कोटी गांव के 34 से अधिक परिवार तीन वर्षों से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। गुहार लगाने के बाद भी ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिए जाने पर ग्रामीणाें ने विभाग और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया है। कहा कि ग्रामीणों को अन्य योजना से प्यास बुझाने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी गजेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में उनकी ग्राम पंचायत में पेयजल निगम श्रीनगर की ओर से जल जीवन मिशन के तहत 34 परिवार को हर घर नल योजना से जोड़ने के लिए योजना का निर्माण करवाया गया, लेकिन तीन वर्ष बीतने के बाद भी आज तक नलों पर पानी नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीण बिल का भुगतान नहीं करेंगे।
गजेंद्र ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण पेयजल निगम, जल संस्थान और प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। ग्रामीण उमाचरण सिंह, पुरुषोत्तम घिल्डियाल, नंदीलाल, सुरेश लाल, राम लाल, केशर सिंह, माणिक लाल, कुंदन सिंह, जगमोहन, कृष्ण कुमार, भरत सिंह, मुकेश चंद्र आदि ने जिलाधिकारी और पेयजल निगम को ज्ञापन भी भेजा है। पेयजल निगम की अधिशासी अभियंता दीक्षा नौटियाल ने बताया कि कोटी गांव को ढिक्वालगांव पंपिंग पेयजल योजना से आपूर्ति की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी जल संस्थान के पास है।