फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Vigilance Awareness Week begins at Dr. BGR campus

Pauri News: डॉ. बीजीआर परिसर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

Mon, 26 Oct 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 26 Oct 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Vigilance Awareness Week begins at Dr. BGR campus
पौड़ी। एचएनबी गढ़वाल विवि के डॉ. बीजीआर कैंपस में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू हो गया है। सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम पर पहले दिन शिक्षाविदों ने व्याख्यान प्रस्तुत हुए। निदेशक प्रो. यूसी गैरोला ने
विज्ञापन

कर्मचारियों को जिम्मेदारियों की सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। साथ ही शपथ के माध्यम से सभी ने अपने कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने व भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के दिशा निर्देशों पर एक नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मौके पर शिक्षाविद डीडीएसडब्ल्यू प्रो. एससी गैरोला, डॉ. किरन, डॉ. अतुल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
द्वितीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति सम्मेलन में डॉ. रुडोला हुईं सम्मानित
फोटो
पौड़ी। दो दिवसीय द्वितीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति सम्मेलन समारोह में एनएचबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ. बीजीआर परिसर की एचओडी भूगोल प्रो. डॉ. अनीता रुडोला को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय माधव महाविद्यालय उज्जैन में बीते 23 व 24 अक्तूबर को कार्यक्रम आयोजित हुआ। सम्मेलन सतत संसाधन प्रबंधन और पारिस्थितिकी सुदृढ़ता : विकसित भारत - 2047 की वैश्विक राह... विषय पर शिक्षाविदों ने विचार रखे। पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ. रुडोला समेत कई शिक्षाविदों को पर्यावरण जागरूकता प्रकृति अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
शौर्य चक्र विजेता बलिदानी मनीष पटवाल को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
पौड़ी। शौर्य चक्र विजेता बलिदानी मनीष पटवाल की 14वीं पुण्य स्मृति में सोमवार को घंडियाल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय परिसर में शहीदी दिवस मनाया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक संगठन पौड़ी के जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि संगठन को पिछले छह वर्षों से बलिदानी मनीष पटवाल की पुण्य स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। इस दौरान बलिदानी की माता शांति देवी और पिता जगमोहन सिंह पटवाल को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन मनमोहन सिंह रावत, ग्राम प्रधान घंडियाल अनीता रावत, गढ़कोट संगीता देवी आदि मौजूद रहे।
------------
नशे में वाहन चलाने पर आठ वाहन सीज
पौड़ी। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर कोटद्वार पुलिस ने छह और यातायात पुलिस कोटद्वार ने दो वाहनों को सीज किया। साथ ही संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई।

पुलिस ने रैश ड्राइविंग और निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने पर 17 चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 133 वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और नशे में वाहन न चलाने की अपील की। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed