फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Vehicles on the footpath, pedestrians on the road

Pauri News: फुटपाथ पर वाहन, सड़क पर राहगीर

Wed, 21 Oct 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 21 Oct 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Vehicles on the footpath, pedestrians on the road
फोटो
विज्ञापन

अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
चालानी कार्रवाई हो रही बेअसर

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। शहर में राहगीरों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनाए गए फुटपाथ अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए हैं। कहीं दोपहिया और बड़े वाहन खड़े हैं तो कहीं फड़-ठेलियों का कब्जा है। ऐसे में पैदल चलने वालों को फुटपाथ छोड़कर सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ने के साथ ही यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।


शहरी क्षेत्र में सड़क किनारे बने स्लैब पर बेतरतीब खड़े वाहन और फड़-ठेलियां लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। यात्राकाल और वीकेंड के दौरान वाहनों का दबाव बढ़ने पर यह जाम का कारण भी बनते हैं। वहीं राहगीरों को हर समय वाहनों की आवाजाही के बीच दुर्घटना का खतरा बना रहता है। नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं। पुलिस भी चालान करती है। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हट रहा है। वहीं तहसीलदार दीपक भंडारी का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग लोनिवि के साथ मिलकर अतिक्रमण को लेकर शीघ्र ही संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। जिन स्थानों पर अतिक्रमण अथवा फड़ ठेलियों का संचालन हो रहा है उसे वहां से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed