{"_id":"6ad8bf5752130c3a1b00c62d","slug":"the-palanquin-of-dakshin-kali-took-a-ritual-bath-at-the-confluence-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-127664-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: दक्षिण काली की डोली ने संगम पर किया स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: दक्षिण काली की डोली ने संगम पर किया स्नान
Wed, 21 Oct 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 21 Oct 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो
देवप्रयाग। केदारनाथ के तीर्थपुरोहितों की आराध्य और इष्ट देवी दक्षिण काली की डोली उत्तराखंड यात्रा के तहत देवप्रयाग पहुंची और पवित्र संगम पर विधि-विधान से गंगा में पूजा और स्नान किया। सौ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद निकली इस भव्य यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।
दक्षिण काली मंदिर समिति के अध्यक्ष अनसूया प्रसाद शुक्ला ने बताया कि गुप्तकाशी के लमगौंडी (फली पसांत) स्थित मंदिर की यह डोली करीब एक सदी बाद लोक कल्याण और सनातन संस्कृति के प्रसार के उद्देश्य से यात्रा पर निकली है। देवप्रयाग के बाद यह दिव्य डोली हरिद्वार, यमुनोत्री, गंगोत्री और बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा के दौरान जगह-जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक यात्रा में विष्णुकांत शुक्ला, उमेश, धीरेंद्र प्रसाद, राजकुमार, अमित प्रसाद और अरविंद प्रसाद सहित कई श्रद्धालु शामिल हैं।
संगम पर स्वास्थ्य शिविर 25 को
देवप्रयाग। आगामी 25 अक्तूबर को नेशनल मेडिकल सर्विस सेंटर की ओर से देवप्रयाग संगम पर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगेगा। शिविर में विशेषज्ञ डाक्टरों की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दवाएं व रोगियों को चिकित्सा संबंधी परामर्श दिए जाएंगें। शिविर सुबह दस बजे से होगा। शिविर संयोजक डॉ मुकेश सेमवाल ने यह जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
फोटो
भगवान को पाने के लिए सच्चे भाव की जरूरत
श्रीनगर। कंसमर्दिनी मंदिर के समीप आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक आचार्य शिवप्रसाद ममगांई ने भक्त प्रह्लाद चरित्र, राजा बलि प्रसंग और भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मनमोहक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद भक्ति प्रसंग पर कहा कि भगवान को पाने के लिए उम्र नहीं बल्कि सच्चे भाव की आवश्यकता होती है। राजा बलि प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान भक्ति के भूखे हैं। अहंकार दान करने से भगवान भक्त के वश में हो जाते हैं। आचार्य ने कहा कि मन रूपी कारागार में फंसे अहंकार रूपी कंस को मारने के लिए हृदय में प्रेम का जन्म होना जरूरी है। इस अवसर पर राजेश्वरी जोशी, मनोज, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज जोशी, कविता, हेमराज थपलियाल, वंदना, आचार्य महेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -
शिविर में 40 ग्रामीणों के आंखों की हुई जांच
श्रीनगर। हंस फाउंडेशन सतपुली की ओर कीर्तिनगर ब्लाॅक के राइंका मोलधार में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 से अधिक ग्रामीणों की आंखों का परीक्षण किया गया। डाॅ. अनिल नेगी ने मोतियाबिंद से पीड़ित 10 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया। इनका अब हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली में नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। 15 नेत्र रोगियों को दवा और 20 को चश्मे दिए गए। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल प्रसाद भट्ट एवं ग्राम प्रधान रुचिता देवी कंडारी ने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविरों का आयोजन गरीब व असहाय लोगों के लिए लाभकारी भी होते हैं। संतोष कुमार तथा सपोर्ट स्टाफ रविन्द्र सिंह ने शिविर आयोजन में सहयोग किया। संवाद