{"_id":"6ad8c0268c0db8c64504d80b","slug":"the-leopard-is-being-monitored-using-cctv-15-camera-traps-and-drones-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-127662-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सीसीटीवी, 15 कैमरा ट्रैप, ड्रोन से हो रही गुलदार की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सीसीटीवी, 15 कैमरा ट्रैप, ड्रोन से हो रही गुलदार की निगरानी
Wed, 21 Oct 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 21 Oct 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। बछेली ग्रामसभा के तरुली गांव में बीते 9 अक्तूबर को गुलदार की ओर से महिला को मारने के क्षेत्र में भय व्याप्त है। वन विभाग की ओर से गुलदार को पकड़ने और उसकी गतिविधि पर नजर बनाए रखी जा रही है। फिर भी गुलदार न दिख रहा है न पिंजरे में कैद हो पाया।
उपप्रभागीय वनाधिकारी आयशा बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में तीन सोलर सीसीटीवी, 15 कैमरा ट्रैप, पांच पिंजरों के साथ ही 12 सदस्यीय विभाग की गश्त टीम और तीन शिकारी तैनात किए गए हैं। ड्रोन से भी गांव के आसपास और जंगल में निगरानी की जा रही है लेकिन गुलदार नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए विभाग की ओर से प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। स्कूली बच्चों के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। साथ ही गश्त टीम को ग्रामीणों के आने-जाने वाले स्थलों पर कड़ी निगरानी और गश्त करने को कहा गया है। संवाद