फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Uttarakhand has met the sacrifice of the agitators: Maharaj

आंदोलनकारियों के बलिदान से मिला है उत्तराखंड : महाराज

Mon, 24 Jan 2022 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand has met the sacrifice of the agitators: Maharaj
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड हमें आंदोलनकारियों के बलिदान से मिला है। भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई ने राज्य बनाया और पीएम मोदी संवार रहे हैं। महाराज ने जनता से उत्तराखंड में एकबार फिर डबल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सोमवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व चौबट्टाखाल के विधायक सतपाल महाराज ने क्षेत्र में वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग जुड़े रहे। वर्चुअल सभा में महाराज ने कहा कि पीएम का उत्तराखंड से आत्मीय जुड़ाव है। उन्होंने केदारनाथ के पुनर्निर्माण, चारधाम में विकास कार्यों को नया आयाम दिया है। कहा कि देहरादून में पीएम मोदी ने 18 हजार करोड़ और हल्द्वानी में 17 हजार 500 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया है। उत्तराखंड को जब भी आवश्यकता हुई, केंद्र सरकार ने खुलकर मदद दी है। महाराज ने कहा कि रेल परियोजना मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। पीएम मोदी के नेतृत्व में 16 हजार 216 करोड़ की लागत से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना साकार रूप ले रही है। कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना के सर्वे का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed