फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Uneasiness increased due to former municipality president Vipin Maithani and his sister Asha joining BJP.

Pauri News: पूर्व पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी व उनकी बहन आशा के भाजपा में जाने से बढ़ी बेचैनी

Thu, 26 Dec 2024 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Uneasiness increased due to former municipality president Vipin Maithani and his sister Asha joining BJP.

विज्ञापन
श्रीनगर। नगर के पूर्व पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठाणी व उनकी बहन आशा मैठाणी उपाध्याय के समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामने से नगर निगम चुनाव के समीकरणों में उलटफेर हो गया है। इससे पूर्व में तैयारी कर रहे दावेदारों की बेचैनी बढ़ गई है। आशा 2019 में निर्दलीय तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ चुकी हैं।

देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में उन्हें भाजपा में शामिल कराया गया। विपिन 2013-18 में निर्दलीय जीतकर नगर पालिका श्रीनगर के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी से मेयर प्रत्याशी बनने का सपना देख रहे दावेदारों में खलबली मच गई है। मेयर के लिए यहां से करीब 6 से अधिक महिलाओं की दावेदारी थी। इनमें वह दावेदार भी शामिल थे, जो सामान्य सीट पर करीब तीन वर्षों से तैयारी कर रहे थे, महिला सीट होने पर परिजनों के नाम पर पुन: उनकी दावेदारी थी।
विज्ञापन






आशा का टिकट फाइनल होने पर हो सकती है बगावत

आशा मैठाणी का भाजपा से मेयर का टिकट फाइनल होेते ही पार्टी के दावेदार बगावत कर सकते हैं। चर्चाएं हैं कि यदि ऐसा होता है तो लंबे समय से तैयारी कर रहे दावेदार निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। पार्टी के अंदर उन्हें पैराशूट दावेदार के रूप में समझा जा रहा है। इसके अलावा पूर्व पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी भी निर्दलीय तौर पर चुनाव तैयारी में जुटी हुई हैं। यदि बगावत के स्वर तेज होते हैं और निर्दलीय तौर पर मजबूत दावेदार मैदान में उतरते हैं तो भाजपा व कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed