फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Under the mega campaign, 100 percent anemia testing of pregnant women was done in Pabau.

Pauri News: महाअभियान के तहत पाबौ में शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं की हुई एनीमिया जांच

Thu, 06 Feb 2025 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Under the mega campaign, 100 percent anemia testing of pregnant women was done in Pabau.

विज्ञापन
पाबौ। स्वास्थ्य विभाग की पहल पर पाबौ ब्लॉक में पल्स एनीमिया महा अभियान शुरू हो गया है। जिसमें विकास खंड के सभी स्वास्थ्य केंद्रों व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पंजीकृत 78 गर्भवती महिलाओं की एनीमिया जांच व निशुल्क उपचार मुहैया करवाया गया।


बीपीएम अरुण पोखरियाल ने बताया कि ब्लॉक में पंजीकृत सभी 78 गर्भवती सभी महिलाओं की एनीमिया जांच की गई। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर विभिन्न जांचें करने व संपूर्ण पोषाहार लेने के लिए प्रेरित किया गया। बताया कि गर्भावस्था के दौरान एनीमिया जच्चा व बच्चा दोनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। एनीमिया के चलते शिशु का कम वजन होना व समय से पहले प्रसव होना आदि मुख्य समस्याएं होती हैं। इसके समाधान के लिए ही महाअभियान को चलाया जा रहा है। बताया कि विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पूर्व व प्रसव के बाद की सावधानियां व टीकाकरण की भी जानकारियां मुहैया कराई जा रही हैं। बताया कि अभी तक पाबौ ब्लॉक व आसपास के क्षेत्रों में शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं की एनीमिया जांच व निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed