फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Uncle attacked nephew with a sickle

चाचा ने भतीजे पर दरांती से किया हमला

Tue, 28 Jan 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Uncle attacked nephew with a sickle
पाबौ में पारिवारिक रंजिश के चलते चाचा-भतीजे में मारपीट और दरांती से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट में भतीजा घायल हो गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। अदालत के आदेश में आरोपी चाचा को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी क्षेत्र पाबौ के साकरसैण गांव में 25 जनवरी की रात किसी बात को लेकर चाचा कुंदन सिंह (46) व भतीजा देव सिंह (35) के बीच मारपीट हो गई। कुंदन सिंह ने भतीजे देव सिंह पर दरांती से हमला कर दिया, जिसमें देव सिंह के सिर और कमर पर चोटें आईं। परिजनों के बीच बचाव के बाद पीड़ित देव सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती कराया गया, उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय पौड़ी रेफर किया गया। चौकी इंचार्ज एसआई अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित के पिता खुशाल सिंह की तहरीर पर चाचा के खिलाफ मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी चाचा कुंदन सिंह को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार खांड्यूसैण जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed