फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ultrasound facility provided to the pregnant women of Thalisain and Birokhal blocks

थलीसैण व बीरोखाल ब्लॉक की गर्भवतियों को मिली अल्ट्रासाउंड सुविधा की सौगात

Sat, 07 May 2022 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility provided to the pregnant women of Thalisain and Birokhal blocks
जनपद पौड़ी के विकास खंड थलीसैंण व बीरोखाल के दर्जनों गांवों की गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड सुविधा की सौगात मिल गई है। सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू हो गई है। रेडियोलॉजिस्ट डा. रचित गर्ग की देखरेख में महिला रोग विशेषज्ञ डा. अंकिता रावत अल्ट्रासाउंड कर रही हैं। पहले दिन 60 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया गया।
विज्ञापन

विकास खंड थलीसैण, चौथान पट्टी व ब्लाक बीरोंखाल के दर्जनो गांवों से शनिवार को गर्भवती महिलाएं सीएचसी थलीसैंण पहुंची। क्षेत्रीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने पिछले कार्यकाल में सीएचसी थलीसैंण में महिला रोग विशेषज्ञ तैनात किए जाने व अल्ट्रासाउंड सुविधा प्रदान किए जाने का भरोसा दिया था। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर सीएचसी थलीसैंण में महिला रोग विशेषज्ञ डा. अंकिता रावत तैनात हो गई हैं। उन्हें अल्ट्रासाउंड किए जाने के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान कर दिया गया है। शनिवार को 60 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया गया। इस अवसर पर दीपा भंडारी, मुकेश, देव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed