फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ukrand demonstrated against AIIMS recruitment episode

उक्रांद ने एम्स भर्ती प्रकरण के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 27 Feb 2022 09:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 09:20 PM IST
विज्ञापन
Ukrand demonstrated against AIIMS recruitment episode
श्रीनगर में नारेबाजी कर प्रदर्शन करते उक्रांद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : SHRINAGAR
उत्तराखंड क्रांति दल ने एम्स ऋषिकेश में राजस्थान के 600 लोगों की भर्ती समेत बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। उक्रांद ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय दल कांग्रेस और भाजपा प्रदेश की जनता का शोषण कर रहे हैं। यहां के संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को उक्रांद के केंद्रीय कोषाध्यक्ष व श्रीनगर विधान सभा सीट से प्रत्याशी मोहन काला की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर चुनाव की समीक्षा के साथ ही विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में काला ने सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने क्षेत्र के जिन-जिन मुद्दों को आगे रखकर मतदान किया यह 10 मार्च को जनता के सामने आ जाएगा। चुनाव नतीजे जो भी निकले उक्रांद लगातार क्षेत्र के मुद्दों के लिए संघर्ष करेगी। उक्रांद भविष्य में नगर निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत और कॉलेजों के चुनावों में पूरी भागीदारी करेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दलों ने उत्तराखंड के बेरोजगार के हक पर डाका डाला है। इसका उदाहरण एम्स ऋषिकेश भर्ती प्रकरण है। यहां राजस्थान के 600 लोगों को नौकरी दे दी गई। एक ही परिवार के 6 सदस्यों का भी चयन हो गया। यह साफ-साफ भर्ती घोटाला है। बैठक के पश्चात उक्रांद ने प्रदर्शन करते हुए एम्स में नए सिरे से नियुक्ति प्रक्रिया चलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश कुमार, सचिव मुकेश राणा, सुनील रावत, सुभाशीष सेमवाल, विवेक कपरवान, गौरव सिलोड़ी, अनूप बिष्ट, अलोक नवानी, नितिन नेगी, उपासना भट्ट, साइना व प्रिया ठक्कर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed