{"_id":"615da9c88ebc3e61ec56f44b","slug":"ukd-will-intensify-agitation-on-land-law-issue-shrinagar-news-drn3925829126","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-कानून मुद्दे पर यूकेडी तेज करेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-कानून मुद्दे पर यूकेडी तेज करेगा आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड क्रांति दल ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग परियोजना में प्रभावितों को रोजगार और मुआवजा न देने पर रोष जताया है। दल ने भू-कानून और मूल निवास मामले में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।
उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी की मौजूदगी में यहां बैठक संपन्न हुई। केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि विधायक निधि के बजाय प्रधान निधि दी जानी चाहिए। गांव के विकास के लिए जिम्मेदार ग्राम प्रधानों को अधिकार दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड में कोई वजूद नहीं है।
बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष ऐरी ने कहा कि 30 अक्तूबर से पहले भू कानून पर गठित कमेटी को सुझाव देंगे। ऐरी ने कहा कि घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज से एक भ्रष्ट अधिकारी को हटाकर दूसरे भ्रष्ट अधिकारी को जिम्मेदारी दे दी गई। इस अवसर केंद्रीय कोषाध्यक्ष मोहन काला, किशन सिंह मेहता, बहादुर सिंह रावत, ललित बिष्ट, चंद्रमोहन सिंह और दुर्गेश कुमार आदि मौजूद थे।