फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ujjain's couple did a lamp ritual online

उज्जैन के दंपती ने ऑनलाइन किया खड़ा दीया अनुष्ठान

Mon, 07 Nov 2022 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ujjain's couple did a lamp ritual online
सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर बलोड़ी में विधि-विधान से भगवान को भोग लगाने के साथ खड़ा दीया अनुष्ठान संपन्न हो गया। मंदिर में छह दंपतियों ने संतान प्राप्ति की कामना के लिए रविवार शाम खड़ा दीया अनुष्ठान किया था जिनमें उज्जैन के एक दंपती ने ऑनलाइन अनुष्ठान किया। अनुष्ठान कर रहे सभी दंपतियों ने सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में डडुवा देवी कुंड में स्नान किया। इसके बाद बाद उत्तरांग पूजन, हवन व गायदान किया गया। भगवान देवलेश्वर को भोग लगाने व प्रसाद वितरण के साथ अनुष्ठान संपन्न हुआ। दंपतियों ने भगवान भोलेनाथ व धर्माचार्य सुधीर चंद्र बड़थ्वाल का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर मंदिर परिसर में लोक कलाकार दिनेश भारती ने रात्रि जागरण कार्यक्रम में भजनों व झांकियों की प्रस्तुतियां दीं। जन्मदिन पर लोक कलाकार भारती को मंदिर समिति ने पहाड़ी टॉपी व शॉल भेंटकर सम्मानित किया। श्रीराम दरबार और राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed