फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   UGC team conducted accessible audit of BGR campus

Pauri News: यूजीसी की टीम ने बीजीआर परिसर का किया सुलभ ऑडिट

Thu, 26 Dec 2024 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
UGC team conducted accessible audit of BGR campus

विज्ञापन
पौड़ी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की निगरानी समिति ने एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के बीजीआर परिसर का सुलभ ऑडिट कर दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समिति ने परिसर में दिव्यांगजनों के लिए रैंप, लिफ्ट, पोर्टेबल टॉयलेट आदि व्यवस्थाएं करने को कहा।

बृहस्पतिवार को यूजीसी की ओर से नामित प्रो. बीआर बाम्निया की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम पौड़ी के बीजीआर परिसर पहुंची। जहां उन्होंने परिसर के कला व विज्ञान संकाय के साथ ही गेस्ट हाउस व हॉस्टल कक्षों का भी निरीक्षण कर दिव्यांगजनों के लिए बुनियादी सुविधाएं अपडेट करने को कहा। उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए अनिवार्य रूप से रैंप, लिफ्ट, पोर्टेबल टॉयलेट आदि की व्यवस्थाएं करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने परिसर के एकमात्र नेत्रहीन वरिष्ठ प्राचार्य विनय कुमार वर्मा से मुलाकात की। टीम ने प्रो. वर्मा को आयोग की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। कहा कि आयोग की ओर से उन्हें सुविधानुसार रीडर की व्यवस्था की जा सकती है। इसके लिए आयोग ही रीडर को मानदेय आदि का भुगतान भी करता है। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो. यूसी गैरोला ने बताया कि परिसर में फिलहाल कोई दिव्यांग छात्र-छात्राएं अध्ययनरत नहीं है। बताया कि यूजीसी टीम के दिशा-निर्देशों के बाद परिसर में सभी बुनियादी सुविधाओं को अपडेट किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व परिसर निदेशक प्रो. पीपी बडोनी, आयोग के सदस्य लोकेश गुप्ता और नीरू थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed