फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Two teachers suspended for molesting drunk student volunteers

नशे में छात्रा स्वयंसेवियों से छेड़खानी के आरोपी दो शिक्षक निलंबित

Wed, 30 Mar 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Two teachers suspended for molesting drunk student volunteers
जिले के विकास खंड एकेश्वर स्थित एक माध्यमिक विद्यालय की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान छात्रा स्वयं सेवियों से नशे में छेड़खानी के आरोपी दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विद्यालय प्रबंध समिति की संस्तुति को मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी डा. आनंद भारद्वाज ने अनुमोदित करते हुए निलंबन आदेश जारी कर दिया है। निलंबित दोनों आरोपी शिक्षकों को बीईओ कार्यालय एकेश्वर संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आनंद भारद्वाज ने बताया कि एक स्कूल का एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर चल रहा था। शिविर के दौरान 4 मार्च की रात को आरोपी दोनों शिक्षक नशे में छात्रा स्वयंसेवियों के कक्ष में गए। इस दौरान दोनों आरोपी शिक्षकों ने छात्रा स्वयं सेवियों के साथ छेड़खानी की। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति ने दोनों आरोपी शिक्षकों को दोषी पाया। खंड शिक्षा अधिकारी एकेश्वर द्वारा की गई विभागीय जांच में भी शिक्षकों को छात्रा स्वयं सेवियों के साथ छेड़खानी का दोषी पाया गया है। डा. भारद्वाज ने बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति की संस्तुति पर आरोपी दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कहा कि निलंबित दोनों शिक्षकों को बीईओ कार्यालय एकेश्वर संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed