{"_id":"61d998e2abcc8f405c59840f","slug":"two-principals-stopped-salary-of-20-teachers-on-absence-shrinagar-news-drn4010940128","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिरी पर दो प्रधानाचार्यों 20 शिक्षकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिरी पर दो प्रधानाचार्यों 20 शिक्षकों का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) पौड़ी शनिवार को कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम का निरीक्षण करने निकले तो उन्हें दो स्कूलों में प्रधानाचार्य गैरहाजिर मिले। साथ ही तीन स्कूलों में 20 शिक्षक अनुपस्थित थे। इस लापरवाही से नाराज सीईओ ने संबंधित प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी है।
शनिवार को सीईओ डॉ. आनंद भारद्वाज ने पांच विद्यालयों में छात्रों के लिए जारी वैक्सीनेशन कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान जीआईसी खंडाह में प्रधानाचार्य और छह शिक्षक मौजूद नहीं थे। वहीं, जीआईसी दिखोल्यूं में प्रभारी प्रधानाचार्य और छह शिक्षक अनुपस्थित मिले। जीआईसी स्वीत में पांच और जनता इंटर कॉलेज जामणाखाल मेें तीन शिक्षक अनुपस्थित थे।
डॉ. भारद्वाज ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। कुछ विद्यालयों में छात्र बिना मास्क के घूम रहे थे। वैक्सीनेशन के लिए कतार भी नहीं लगाई गई थी। लापरवाही बरतने पर दो प्रधानाचार्यों व 20 शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी गई है।