{"_id":"5e0e22528ebc3e87d0130ac6","slug":"two-guldar-found-dead-in-donkey-pauri-news-drn3314523129","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडोलीगाड़ में मृत मिला गुलदार, हुआ पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गडोलीगाड़ में मृत मिला गुलदार, हुआ पोस्टमार्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय से करीब चार किमी दूर स्थित बिचली ढांडरी ग्राम पंचायत के गडोलीगाड़ में एक गुलदार मृत मिला। प्रधान की सूचना पर वन विभाग कर्मियों ने गुलदार के शव को कब्जे में लिया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार निमोनिया की वजह से उसकी मौत हुई है। उधर, बीरोंखाल के ग्राम आंमकुलाऊ में भी ठंड से एक मादा गुलदार की मौत हुई है।
बृहस्पतिवार को जनपद के बिचली ढांडरी ग्राम पंचायत के समीप स्थित गडोलीगाड़ में एक गुलदार मृत मिला। प्रधान लक्ष्मी रावत की सूचना पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी अनिल भट्ट ने बताया कि गुलदार के गडोलीगाड़ में गिरने से उसके फेफड़ों में पानी भर गया था, जिससे उसे निमोनिया होने के कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गुलदार की मौत दो पहले हो चुकी है। उधर, वन दरोगा चरण नेगी ने बताया कि आंमकुलाऊ के ग्रामीणों ने गांव के पास गदेरे में मादा गुलदार का शव होने की सूचना दी। बृहस्पतिवार सुबह विभाग की टीम ने मौके पर जाकर गुलदार का शव कब्जे में लिया। पशु चिकित्सक ने बताया कि मादा गुलदार की उम्र लगभग पांच साल है, उसकी मौत शायद पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ने से हुई है।