फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Two former chiefs of Kanyur will face each other in Thalisain

Pauri News: थलीसैंण में कैन्यूर की दो पूर्व प्रधान होंगी आमने-सामने

Sun, 29 Dec 2024 10:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Two former chiefs of Kanyur will face each other in Thalisain

विज्ञापन
थलीसैंण। नवसृजित नगर पंचायत थलीसैंण में अध्यक्ष पद पर ग्राम पंचायत कैन्यूर की दो पूर्व प्रधानों के बीच चुनावी जंग होगी। भाजपा ने विनीता नेगी व कांग्रेस ने बीरा देवी को चुनावी रण में उतारा है। दोनों दलों के प्रत्याशी ग्राम पंचायत कैन्यूर में ग्राम प्रधान रह चुकी हैं।

भाजपा ने नगर पंचायत थलीसैंण में अध्यक्ष पद पर विनीता नेगी को चुनाव मैदान में उतारा है। विनीता कैन्यूर ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान रह चुकी हैं। वह योगा प्रशिक्षक व ब्यूटीशियन हैं। उनके देवर आनंद सिंह नेगी भी कैन्यूर के प्रधान रह चुके हैं। उन्होंने प्रत्याशी घोषित किए जाने पर पार्टी हाईकमान, क्षेत्रीय विधायक सहित समस्त कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

कहा जीत के लिए एकजुटता से कार्य किया जाएगा। वहीं कांग्रेस ने बीरा देवी को नगर पंचायत थलीसैंण में अध्यक्ष पद प्रत्याशी बनाया है। बीरा देवी कैन्यूर ग्राम पंचायत की प्रधान रह चुकी हैं। उनके पति अमर सिंह वर्तमान में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष थलीसैंण हैं। वह ग्राम प्रधान कैन्यूर व क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं। बीरा देवी ने पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जताते हुए जीत का दावा किया। कांग्रेस के न्याय पंचायत यूथ अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता बीरा को थलीसैंण की पहली नगर पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed