फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Two employees appointed for registration in sub district hospital

उप जिला अस्पताल में पंजीकरण के लिए नियुक्त हुए दो कर्मचारी

Sat, 16 Jul 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Two employees appointed for registration in sub district hospital
राजकीय उप जिला अस्पताल में मरीजों की पंजीकरण स्लिप बनाने के लिए दो कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इससे यहां आने वाले मरीज और उनके तीमारदारों को सहूलियत मिल गई है। दो कर्मचारियों के नियुक्त होने की वजह से पंजीकरण करने में कम वक्त लग रहा है।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से पहले ही पंजीकरण कराने के लिए कतार लग जाती है। अस्पताल के ओपीडी (वाह्यकालीन रोगी विभाग) में डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए प्रतिदिन यहां 300 से 400 मरीज पहुंचते हैं। समस्या यह थी कि यहां पंजीकरण पटल पर ही एक ही कर्मचारी नियुक्त था जिसके चलते मरीज और तीमारदार पंजीकरण स्लिप बनाने के लिए धूप-बरसात में इंतजारी करते रहते हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 12 जुलाई के अंक में डॉक्टर से मिलने के लिए पंजीकरण करवाना हुआ मुश्किल शीर्षक से खबर प्रकाशित करते हुए मरीजों की समस्याओं को उजागर किया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पंजीकरण पटल पर दो कर्मचारियों की तैनाती कर दी। साथ ही पिछले दरवाजे से पर्ची बनवाना रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गोविंद पुजारी ने बताया कि फिलहाल एक कर्मचारी पर्ची काटने और एक शुल्क लेने का काम कर रहा है। एक कंप्यूटर खराब चल रहा है। उसकी रिपेयरिंग के बाद दोनों कर्मचारी पर्ची बनाने का काम करने लगेंगे। वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और महिलाओं के प्राथमिकता के आधार पर पंजीकरण करने के लिए पटल पर कार्यरत कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed