फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Two days ago the person who came out of the house was found dead in the car

दो दिन पहले घर से निकला व्यक्ति कार में मिला मृत

Sun, 20 Feb 2022 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
Two days ago the person who came out of the house was found dead in the car
जिला मुख्यालय के अपर चोपड़ा निवासी एक व्यक्ति दो दिन पहले घर से निकला था और रविवार सुबह वह संदिग्ध परिस्थितियों में कार में मृत मिला। राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक के पास से कीटनाशक की शीशी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने कोतवाली पौड़ी पुलिस को कोटद्वार रोड पर बुआखाल से आगे गहड़धार में एक व्यक्ति के कार में अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। पुलिस की सिटी पेट्रोलिंग यूनिट मौके पर पहुंची। घटना राजस्व क्षेत्र की होने के कारण पुलिस ने घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को प्रदान की। राजस्व पुलिस व पुलिस ने व्यक्ति को कार से निकाला तो वह मृत मिला। नायब तहसीलदार सब्बल सिंह कठैत व कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि कोटद्वार रोड पर गहड़धार के पास कार में अपर चोपड़ा निवासी दीपक सिंह (34) पुत्र राजेश सिंह मृत अवस्था में मिला। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से कीटनाशक की शीशी भी बरामद हुई गई है। उन्होंने बताया कि मृतक बेरोजगार था। वह 18 फरवरी की सुबह खाना खाने के बाद घर से कार लेकर निकला, लेकिन घर नहीं लौटा था। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी व दो बच्चे हैं। पिता जल निगम से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed