फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Tulsi-Shaligram marriage took place on Devuthani Ekadashi

Pauri News: देवउठनी एकादशी पर हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह

Sun, 02 Nov 2025 04:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
Tulsi-Shaligram marriage took place on Devuthani Ekadashi
देवप्रयाग। धर्म और आस्था की संगम स्थली देवप्रयाग में देवउठनी एकादशी का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। चार माह की लंबी योग निद्रा के बाद भगवान विष्णु के जाग्रत होने की खुशी में तीर्थनगरी भक्ति के रंग में रंग गई। इस अवसर पर भगवान नारायण (शालिग्राम) का माता तुलसी के साथ वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

एकादशी पर श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर तुलसी और शालिग्राम का विशेष पूजन किया। मंदिरों और घरों में महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ भगवान विष्णु के जागने का आह्वान किया। पूजन के दौरान, तुलसी के पौधे को लाल चुनरी ओढ़ाकर सामग्री, मिष्ठान्न और फल अर्पित किए गए। श्रद्धालु महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर सुख, सौभाग्य और अखंड सुहाग का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed