फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Trying to intimidate by wearing an army officer's uniform proved costly, he was arrested.

Pauri News: सेना अधिकारी की वर्दी पहनकर रौब जमाना पड़ा भारी, गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 03:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 10 Oct 2025 03:58 PM IST
विज्ञापन
Trying to intimidate by wearing an army officer's uniform proved costly, he was arrested.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवप्रयाग। भारतीय सेना के अधिकारी की वर्दी पहनकर जनता में रौब जमाने और केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को देवप्रयाग पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शक्तिपाल (25) निवासी गंगानगर, राजस्थान के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को देवप्रयाग थाने में अभिनव नामक एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति सेना के अधिकारी की वर्दी में घूम रहा है, जिस पर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह बुटोला ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की एक टीम बनाकर तत्काल कार्रवाई करते हुए उसको हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सख्ती पूछताछ तो उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। आरोपी शक्तिपाल ने पुलिस को बताया कि उसने सार्वजनिक रूप से दबदबा कायम करने और केदारनाथ धाम में वीआईपी सुविधा का लाभ उठाकर दर्शन करने के लिए ही यह वर्दी पहनी थी। कहा पुलिस जांच में पता चला है कि आरोप आपराधिक इतिहास रहा है। वह इससे पहले भी अपने गृह थाना समेजा, गंगानगर, राजस्थान में धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामलों में जेल जा चुका है। कहा आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed