फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Truck owner's killer truck driver arrested

ट्रक मालिक का हत्यारोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

Sat, 03 Aug 2019 06:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Truck owner's killer truck driver arrested
लोनिवि तिराहे पर लगभग एक माह पूर्व ट्रक मालिक की हत्या कर फरार हुए ट्रक चालक को देवप्रयाग पुलिस और एसओजी की टीम ने ऋषिकेश मेें धर दबोचा। पुलिस के अनुसार शराब के नशे में कहासुनी होने के बाद ट्रक चालक ने पत्थर से ट्रक मालिक का सिर कुचल दिया था। मामले का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी टिहरी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

तीर्थनगरी देवप्रयाग में विगत 26 जून रात 29 वर्षीय रोहित वेलिंगटन उर्फ हनी पुत्र स्व. सुनील वेलिंगटन निवासी छोटा भारूवाला, क्लेमेनटाउन देहरादून की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गयी थी। रोहित ट्रक मालिक था और अगस्त्यमुनि से लौट रहा था। पुलिस ने जांच में पाया कि घटना स्थल के निकट एक होटल के सीसीटीवी फुटेज में रोहित के साथ एक और व्यक्ति घटनास्थल के समीप दिखाई दे रहा है। मृतक के ममेरे भाई अनिल बड़वाल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में रोहित द्वारा घटना से दो दिन पहले बतौर चालक रखे गए प्रकाश सिंह निवासी किणझाणी रबा तल्ला (चंद्रनगर) जिला रुद्रप्रयाग को संदिग्ध माना गया। एसएसपी टिहरी के निर्देश पर संदिग्ध को पकड़ने के लिए देवप्रयाग पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गयी। रोहित की हत्या कर फरार होने के बाद प्रकाश हिमाचल में हुलिया बदल कर सेब के बगीचे में काम कर रहा था। वहां उसने नया मोबाइल फोन खरीदा। इस फोन से अपने घर बात करने पर पुलिस को उसको सुराग मिल गया। 2 अगस्त को प्रकाश के तपोवन (ऋषिकेश) में देखे जाने की सूचना टीम को मिली। जिस पर थाना प्रभारी देवप्रयाग महिपाल सिंह रावत मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और बस के इंतजार में खड़े प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में प्रकाश ने बताया कि 26 जून को अगस्त्यमुनि से लौटते उसने व रोहित ने दो जगह शराब पी। इसके बाद वह देवप्रयाग में रुक गए। ट्रक में मोबाइल फोन पर से किसी लड़की से बात करते रोहित ने उसे कहीं और जाकर सोने को कहा। उसके मना करने पर रोहित ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। हाथापायी के दौरान रोहित के नीचे गिरते ही प्रकाश ने पत्थर से उसका सिर कुचल डाला। वह रोहित का मोबाइल फोन और 17 हजार रुपये लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed